Ad image

थल सैनिक शिविर 2024 में विश्वविद्यालय परिसर के दो कैडेटों का शानदार प्रदर्शन, भव्य स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 14 सितंबर। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर की एनसीसी यूनिट के दो कैडेटों, अंडर ऑफिसर सुमित राणा और कैडेट मान्सी ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर 2024 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। आज परिसर में हर्षोल्लास के साथ इनका स्वागत किया गया।

दस दिवसीय शिविर का अनुभव साझा करते हुए, दोनों कैडेटों ने अपने एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र कुमार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रोफेसर एम. एस. रावत ने भी कैडेटों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दोनों कैडेटों ने शिविर में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए शूटिंग इवेंट में हिस्सा लिया, जिससे विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!