अभियंता दिवस पर रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 सितंबर 2024। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, नई टिहरी, ने घोषणा की है कि इस वर्ष भी ‘भारत रत्न’ इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस, 15 सितंबर 2024, को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार, 15 सितंबर को सुबह 8:30 बजे जिला चिकित्सालय बौराड़ी में रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय होंगे।

शाम को नगरपालिका हॉल बौराड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!