अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस का संयुक्त अभियान, 26 लोगों पर कार्रवाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 10 सितंबर 2024। नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी के निर्देशन में नगर निगम ऋषिकेश और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज तिरवेणी घाट और रेलवे रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 26 लोगों के चालान काटे गए और 6500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। टीम ने मौके पर अतिक्रमण से जुड़े बोर्ड, प्लास्टिक, ट्रे और छाते जब्त किए।

अभियान में नगर निगम की ओर से सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा और उप निरीक्षक नवीन डंगवाल के साथ पुलिस की ओर से विनोद कुमार (उप निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश) और अजय बागड़ी सहित नगर निगम और पुलिस के कई अन्य कार्मिक शामिल थे।

इस अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और स्वच्छता अभियान को गति देना था, जिससे स्थानीय व्यवसायियों और राहगीरों को राहत मिलेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि अतिक्रमण की समस्या पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!