Ad image

पुलिस ने गैर जमानती वारंट की तामील में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 सितंबर 2024। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे गैर जमानती वारंट की तामील अभियान के अंतर्गत, थाना मुनिकीरेती और थाना घनसाली पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने वीर सिंह (उम्र 35 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी मानसरोवर कॉलोनी, भट्टोंवाला, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, को धारा 279, 304, 427 IPC के अंतर्गत वाद संख्या 362/22 में ढालवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वीर सिंह को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उ0नि0 आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी ढालवाला थाना मुनिकीरेती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, थाना घनसाली पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे वारंटी ताराचंद (पुत्र रोठाराम), निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार को विष्णु लोक कॉलोनी, हरिद्वार से गिरफ्तार किया। ताराचंद को भी माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी अभियान में Asi भास्कर सिंह और Hc शुभकरण पाल, थाना घनसाली, ने मुख्य भूमिका निभाई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!