टिहरी महिला कांग्रेस ने शिक्षक दिवस पर इन्हें किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5सितंबर 2024। शिक्षक दिवस के अवसर पर टिहरी महिला कांग्रेस ने शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सम्मानित व सेवानिवृत्त शिक्षिका पदाधिकारियों और वर्तमान में कार्यरत अध्यापक को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत ने की, जिनके साथ शहर अध्यक्ष अनिता रावत और जिला सचिव अनिता शाह भी मौजूद रहीं। सम्मानित किए गए प्रमुख पदाधिकारियों में ममता उनियाल (अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ), विनोद सकलानी (उपाध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ), और खेमराज रावत शामिल थे। इन्हें शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के अभूतपूर्व योगदान को मान्यता देना और समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करना था। इस अवसर पर सभी उपस्थितजन ने शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा समाज निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!