उत्तरकाशी: कुमराडा गांव के पास गदेरे में बहे युवक का SDRF ने किया शव बरामद

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 03 सितंबर 2024। आज ग्राम कुमराडा के मुंडरा गाड में एक व्यक्ति के बहने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा ASI पविन्द्र धस्माना के नेतृत्व में SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान शुरू किया।

सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा गदेरे में बहे अरविंद पुत्र श्री राजेंद्र, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुमराड़ा, उत्तरकाशी का शव ढूंढ लिया गया जिसे टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गदेरे से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!