नेहरू युवा केंद्र के द्वारा देवप्रयाग ब्लॉक में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का हुआ समापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2अक्टूबर 2024। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक भारतवर्ष में मनाया जा रहा हैं।इसके अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढ़वाल के नेशनल यूथ वालेंटियर देवप्रयाग ब्लॉक के अरविंद सिंह तथा गौरव सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन किया गया।

 जिसमे सुबह नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के द्वारा बछेलीखाल स्थित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पर साफ सफाई किया गया।

 इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बछेलीखाल नरेंद्र सिंह के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

   नेशनल यूथ वालेंटियर अरविंद सिंह एवं गौरव सिंह द्वारा स्वच्छता ही सेवा के विषय में कैसे हम लोग अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रख सकते हैं इस विषय में लोगों को बताया ।

  उसके पश्चात देवप्रयाग नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा एकत्रित कर उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र में भेजा गया।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!