प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष बनने पर स्वामी रसिक महाराज ने दी बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चण्डीगढ़ 3 मई । उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मे प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी के प्रसार भारती का अध्यक्ष बनने पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

स्वामी रसिक महाराज ने अपने संदेश में कहा कि प्रसून जोशी का यह दायित्व भारतीय संस्कृति, कला एवं मीडिया जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रसून जोशी अपनी प्रतिभा, अनुभव और दूरदर्शिता के बल पर इस पद की गरिमा को और बढ़ाएंगे तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देंगे।

स्वामी रसिक महाराज ने ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!