Ad image

कौडियाला के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अक्टूबर 2034। 6 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि को एसडीएम नरेंद्रनगर द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि कोडियाला के पास एक ट्रक (UP-14 PT 8478) पलट गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया। दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था, टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!