टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 68 मकान मालिकों पर जुर्माना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 नवंबर 2024 । टिहरी पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर सख्ती दिखाते हुए सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों पर ₹6,80,000 का जुर्माना लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान तपोवन क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस ने सुबह 6:30 बजे से बालकनाथ रोड, एसबीआई गली, होटल पीपल ट्री रोड और अन्य इलाकों में जांच की। कुल 400 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया।

पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले उसका सत्यापन जरूर कराएं। आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!