घनसाली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गैर जमानती वारंट तामील अभियान के तहत घनसाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी यादवानंद सेमवाल, पुत्र महिमानंद सेमवाल, निवासी ग्राम मलेथा, घनसाली को घनसाली बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर NI एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम में एएसआई भास्कर सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, थाना घनसाली शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!