Ad image

राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय पोखरी में स्वच्छता अभियान एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 नवंबर 2024 । राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज राजकीय महाविद्यालय पोखरी, टिहरी गढ़वाल में एक दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि बाला वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

शिविर के प्रथम सत्र में, एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। एकत्रित कूड़ा-कचरे का उचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

द्वितीय सत्र में, राज्य स्थापना दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एन.एस.एस. का लक्ष्य गीत गाया गया और कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए स्वयंसेवियों को राज्य आंदोलन के इतिहास से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वयंसेवी जैस्मिन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इंग्लिश प्राध्यापिका डॉ. वंदना सेमवाल ने उत्तराखंड राज्य के 24 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। समापन में, प्राचार्य डॉ. वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और शिक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जलपान वितरण के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. गणेश भागवत, डॉ. सुनीता पवार, हिंदी के नए प्राध्यापक डॉ. डी.पी. सिंह, श्रीमती रेखा, श्रीमती रचना, श्री अंकित, श्री मुकेश प्रसाद, श्रीमती अमिता, श्रीमती सुनीता, श्री दीवान सिंह, श्री नरेश, श्री राजेंद्र, और श्री मूर्ति लाल सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!