Ad image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर संरक्षण और अवैध खनन पर समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 नवम्बर 2024 । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में नई टिहरी जिला सभागार में ट्रांस जेंडर संरक्षण सेल और अवैध खनन पर बैठक हुई। ट्रांस जेंडर सेल की बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को ट्रांस जेंडर समुदाय के पहचान पत्र व प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, और आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु संबंधित विभागों को कार्रवाई करने को कहा गया।

अवैध खनन बैठक में जिलाधिकारी ने स्टोन क्रशर और खनन पट्टों पर निगरानी बढ़ाने, चालानी कार्रवाई तेज करने, और मलवा प्रभावित स्थलों को चिन्हित कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसडीएम अपूर्वा सिंह, संदीप कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!