Ad image

ग्राम पंचायत बडेडा का पुनः परिसीमन: अंतिम प्रकाशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 दिसंबर, 2024। शासनादेश दिनांक 24 जुलाई, 2024 के तहत जारी निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड नरेंद्रनगर के ग्राम बडेडा के ग्राम पंचायत पुनः परिसीमन का अंतिम प्रकाशन आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी कर दिया गया।

ग्राम पंचायत परिसीमन प्रक्रिया के अंतर्गत 12 दिसंबर, 2024 को प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके उपरांत, 13 दिसंबर, 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, और विकासखंड नरेंद्रनगर कार्यालय में आपत्तियां आमंत्रित की गईं। निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रकार की आपत्ति प्राप्त न होने के कारण प्रस्तावों को स्वीकृत मानते हुए आज अंतिम प्रकाशन किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह प्रक्रिया ग्राम पंचायतों की कार्यक्षमता और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए की गई है। अंतिम प्रकाशन के साथ ही ग्राम पंचायत बडेडा के पुनः परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!