Ad image

प्रदेश में 84,29,459 मतदाता शामिल: 6 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी दी कि इस सूची में कुल 8429459 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 4364667 पुरुष, 4064488 महिलाएं और 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है, जिसमें 87103 पुरुष और 2709 महिला वोटर शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 3462 शहरी क्षेत्रों में और 8271 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या में 18-19 आयु वर्ग के 144400, 20-29 आयु वर्ग के 1627026, 30-39 आयु वर्ग के 2267477, 40-49 आयु वर्ग के 1779879, 50-59 आयु वर्ग के 1233140, 60-69 आयु वर्ग के 780598, 70-79 आयु वर्ग के 434870 और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 162069 मतदाता शामिल हैं।

डॉ. जोगदंडे ने यह भी बताया कि जो नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तुदास उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!