Ad image

पुलिस ने नानी से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जनवरी । मोक्ष धाम जानकी पुल के पास एक 4-5 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम राम (काल्पनिक) बताया और बताया कि वह अपनी नानी के साथ आया था। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान जानकारी मिली कि बच्चा अपनी नानी मुन्नी देवी के साथ शीशम झाड़ी, गली नंबर 11 में किराए पर रहता है। पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए उसकी नानी मुन्नी देवी को चौकी जानकी पुल बुलाया और बच्चे को उनके सुपुर्द किया।

मुन्नी देवी ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। यह उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन स्माइल के तहत जनपद पुलिस ने 60 से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!