गोवंश को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। थाना कैंपटी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे एक गोवंशीय पशु के फंसे होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। पशु पिछले 3-4 दिनों से नदी के दूसरे छोर पर फंसा हुआ था।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी नैनबाग से पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय निवासियों ने खुले दिल से सराहना की और इसे मानवीयता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!