Ad image

ऋषिकेश में गिरे विशाल वृक्ष से बाधित हुआ NH, SDRF ने तुरंत हटाया अवरोध

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 17 सितम्बर 2025। आज दोपहर लगभग 3:40 बजे ऋषिकेश स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे के सामने एक बड़ा वृक्ष अचानक मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर गिर गया। पेड़ गिरने से राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला टीम अपने आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों और जेसीबी मशीन के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर किनारे हटाया और मार्ग को पूरी तरह से साफ किया।

SDRF की तेज और कुशल कार्यवाही के चलते थोड़े ही समय में यातायात पुनः सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!