कार्यशाला में आयकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आयकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान वाणिज्य विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. राजपाल सिंह रावत ने आयकर की गणना, विभिन्न आयकर स्लैब तथा धारा 80सी से 80यू तक मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी साझा की।

विभाग की डॉ. नताशा ने आयकर गणना के लिए ऑनलाइन एप के उपयोग की जानकारी दी, जबकि डॉ. आराधना सक्सेना ने आयकर की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रबंधन विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. ज्योति शैली ने फार्म 26AS की उपयोगिता और उसकी जानकारी प्रस्तुत की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.सी. मैथानी ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों और कर्मचारियों को कर संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं, जिससे वे सही तरीके से आयकर भर सकें।

कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपनी आयकर संबंधी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान आयकर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान आयकर समिति के सदस्य डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. नताशा, डॉ. सुधा रानी, श्री शूरवीर दास, श्री महेश सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!