अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत टिहरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 फरवरी 2025। सहकारिता विभाग, उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 (IYC 2025) के अंतर्गत “सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है” थीम पर वार्षिक कार्य योजना (Annual Action Plan) के तहत आज नरेन्द्रनगर , टिहरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता विभाग, नरेन्द्रनगर टिहरी एवं टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही, युवाओं और महिलाओं के बीच सहकारिता के महत्व और संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र पाल, जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल ने सहकारिता की उपयोगिता और इसे सशक्त बनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। वहीं, श्री बी.एस. पुंडीर, उपमहाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, टिहरी ने सहकारी बैंकों की भूमिका और उनके विकास के अवसरों पर चर्चा की।

इस अवसर पर इफको (IFFCO) एवं रीफ (RIF) विभागों के अधिकारी, विभिन्न सहकारी संस्थानों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सहकारिता को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने तथा आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!