सीडीओ टिहरी ने की सौर स्वरोजगार योजना की समीक्षा, तेजी से हो रहा संयंत्रों का स्थापना कार्य

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 फरवरी। आज मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी ने योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अब तक टिहरी जनपद में 708 आवेदकों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, जिनमें से 88 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 74 संयंत्रों को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दिया गया है।

बैठक के दौरान योजना के कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग, बैंक, उरेड़ा और संबंधित फर्मों को निर्देश दिया कि सभी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं की पहचान करें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदकों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें योजना की प्रगति और आगामी कार्यवाही की जानकारी दी जाए।

यह योजना दीर्घकालिक होने के कारण भविष्य में भी कई प्रकार की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को पूर्व नियोजन के साथ कार्यों के निष्पादन की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत टिहरी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेड़ा टिहरी, लीड बैंक अधिकारी टिहरी, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक टिहरी, सहायक प्रबंधक उद्योग टिहरी सहित योजना से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और कार्यरत फर्मों के वेन्डर उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!