साधन सहकारी समिति गजा के बोर्ड सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

साधन सहकारी समिति गजा के प्रबंध कमेटी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया है। समिति के 11 वार्डों में से 9 वार्डों में केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया, जबकि घरगांव वार्ड (महिला आरक्षित) और गैंड माणदा वार्ड (अनुसूचित जाति आरक्षित) में कोई नामांकन नहीं हुआ।

चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह शाह (ग्राम विकास अधिकारी) और रणबीर सिंह चौहान (सचिव, साधन सहकारी समिति गजा) ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 11 फरवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरू हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिले की तिथि 14 व 15 फरवरी थी, और 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी 9 वार्डों में एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

निर्वाचित सदस्य:

  • नैचोली वार्ड – दिनेश प्रसाद उनियाल
  • पयालगांव कुल्पी वार्ड – हंसलाल सिंह चौहान
  • कठूड वार्ड – बीर सिंह असवाल
  • खांड खडवाल गाँव, बगीद – श्रीमती रुकमा देवी
  • बिरोगी – रतन सिंह रावत
  • भाली – मंगल सिंह नेगी
  • पाली – मनीष सिंह रावत
  • दुवाकोटी – मान सिंह चौहान
  • गौंसारी – श्रीमती भागा देवी

निर्विरोध निर्वाचन होने से चुनाव प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ी। अब 25 फरवरी को सभापति, उप सभापति और अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का नामांकन व निर्वाचन इन्हीं सदस्यों के बीच होगा।

इस अवसर पर समिति के पूर्व सभापति गजेंद्र सिंह खाती, विजय राम उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, आशीष चौहान सहित अन्य प्रस्तावक व अनुमोदक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!