एन.सी.सी. कैडेट प्रियाशुं भट्ट का जोरदार स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

तीन माह का कठिन प्रशिक्षण रंग लाया

डी.पी. उनियाल, गजा

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड चंबा के राजकीय इंटर कॉलेज, नागदेव पथल्ड के छात्र प्रियाशुं भट्ट ने 29 अक्टूबर 2024 से 29 जनवरी 2025 तक तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद उत्तराखंड राज्य की ओर से गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद विद्यालय लौटने पर सम्मानित किए जाने पर प्रियाशुं भट्ट ने कहा कि अपनी इस श्रेष्ठ उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता श्रीमती ममता देवी एवं हरिकृष्ण भट्ट तथा गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है, और तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्रवासी एवं विद्यालय परिवार गर्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत, एन.सी.सी. ऑफिसर भारत भूषण उनियाल, मुकेश उनियाल, डॉ. विजय किशोर बहुगुणा, आर. पी. थपलियाल, देवेंद्र उनियाल, सुनील सिंह असवाल, कृपाल चंद्र आर्य, पी.सी. मंदोली, संगीता नेगी, रीता सिंह, माधुरी अंथवाल, आरती पुंडीर, सुमनलता सकलानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!