ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF ने किया रेस्क्यू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर SDRF की डीप डाइविंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार, चार दोस्त गाजियाबाद के ABES कॉलेज से ऋषिकेश घूमने आए थे और मस्तराम घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 20 वर्षीय वैभव शर्मा, पुत्र हेमंत शर्मा, निवासी बड़ौत, उत्तर प्रदेश का पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया।

मौके पर पहुंचे SDRF की टीम के डीप डाइवर सुमित नेगी ने युवकों की निशानदेही पर लगभग 30 मिनट तक 20-25 फीट की गहराई में डाइविंग कर युवक की तलाश की। सर्च ऑपरेशन के बाद वैभव शर्मा को पानी से बाहर निकालकर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF के एसआई पंकज सिंह खरोला, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह पंवार, ओमप्रकाश, कांस्टेबल मनमोहन और सुमित शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!