Ad image

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कैंपटी का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मार्च 2025। अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, श्री जे. आर. जोशी ने थाना कैंपटी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरक, महिला एवं शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष और CCTV कैमरों की जांच की गई।

श्री जोशी ने शस्त्रों और आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से उनकी जानकारी ली और शस्त्र अभ्यास कराया। उन्होंने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया और लंबित मुकदमों व माल मुकदमाती का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री संजय मिश्रा सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!