Ad image

साझेदारी से स्वस्थ व समृद्ध उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण की ओर विश्वविद्यालय : प्रो. जोशी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 अगस्त 2025। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल और स्पीकिंगक्यूब ऑनलाइन मेंटल हेल्थ कंसल्टिंग फाउंडेशन के बीच मानसिक स्वास्थ्य, शोध और सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु पाँच वर्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार श्री दिनेश चंद्र और स्पीकिंगक्यूब की संस्थापिका एवं निदेशक डॉ. दीपिका चमोली शाही ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ, हाइब्रिड इंटर्नशिप, विशेष प्रशिक्षण, शोध एवं नवाचार, कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाएंगे।

कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने 25 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से एमओयू किए हैं। इसी क्रम में मार्च 2025 में स्पीकिंगक्यूब के सहयोग से “मनोवैज्ञानिक मुद्दे: हस्तक्षेप और प्रबंधन” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित हुआ। सितंबर 2025 में दोनों संस्थाएँ मिलकर फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करेंगी।

प्रभारी निदेशक, पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश प्रो. प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि यह समझौता अनुसंधान और छात्रहित के नए अवसर खोलेगा। विकास एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!