ब्रेकिंग न्यूज़: नरेंद्र नगर में दर्दनाक हादसा, कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 मार्च 2025 । आज दिन में बगड़ धार थाना नरेंद्र नगर के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार अंजनी सैन से देहरादून की ओर जा रही थी। कार में केवल एक व्यक्ति सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) टीम ढाल वाला और नरेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मृतक के शव को खाई से बरामद किया। मृतक की पहचान अरविंद डंगवाल के रूप में हुई है, जो पुत्र श्री दारिका प्रसाद निवासी अंजनी सैन, थाना हिंडोलाखाल, उम्र 45 वर्ष, और वर्तमान में एसआईयू थाना सहसपुर जनपद देहरादून में तैनात थे। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!