Ad image

केक काटकर और शॉल भेंट कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा के काटकर और महिलाओं को साल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है. यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है.
और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती ममता उनियाल ओर रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका सगुप्ता प्रवीन ,अनिता रावत ने कहा कि
1910 में, जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के महिला कार्यालय की नेता क्लारा ज़ेटकिन ने कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखा। इस प्रस्ताव को 17 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सौ से ज़्यादा महिलाओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।
महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। यह प्रदर्शन 8 मार्च को हुआ था, इसलिए इस तारीख को महिला दिवस के रूप में चुना गया। बाद में, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!