इस दिन बन्द हो रहे हैं गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

27 को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तरकाशी, 25 अक्टूबर 2022। चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने जा रहे हैं। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।

27 को बन्द होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उधर केदारनाथ धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

वही श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।

आपको बता दें कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक यात्रा में 42 लाख से ज्‍यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। तीन मई अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी।


Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!