महिला कांग्रेस ने नई टिहरी में धूमधाम से मनाया ज्योति रौतेला का जन्मदिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च 2025 । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला का जन्मदिवस महिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल ने केक काटकर और फल बांटकर धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि ज्योति रौतेला ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिलाओं को संगठित कर कई बड़े आंदोलन किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा और विधायक विक्रम सिंह नेगी ने उनके महिलाओं के हितों और अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष और केश कुर्बान करने को उत्तराखंड के इतिहास में अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में आशा रावत, ममता उनियाल, सगुप्ता प्रवीन, विसला मंद्रवाल, अनिता साह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने उनके दीर्घायु और जनकल्याण के कार्यों के लिए शक्ति की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!