Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर 11 मार्च 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, मुख्य अतिथि अरण्य कुमार रंजन और चिपको आंदोलन के कार्यकर्ता दयाल सिंह भंडारी उपस्थित रहे।

शिविर की आख्या प्रस्तुत करते हुए श्रीमती मीना ने बताया कि जिन उद्देश्यों के साथ शिविर आरंभ हुआ था, वे सभी स्वयंसेवकों द्वारा सफलतापूर्वक प्राप्त किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. ईरा ने सभी स्वयंसेवकों को शिविर की सफलता पर बधाई दी और उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

दयाल सिंह भंडारी ने चिपको आंदोलन की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। अरण्य कुमार रंजन ने शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना को छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज से जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी ने छात्रों को एक सशक्त नागरिक बनने और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए. के. सिंह तथा प्रो.निरंजना शर्मा ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में पूरी तरह सफल रहा। समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!