Ad image

नई टिहरी में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखण्ड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद टिहरी गढ़वाल का दो दिवसीय अधिवेशन नई टिहरी के इन्ट्रीगेटेड सेंटर सभागार में शुरू हुआ। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य में अनुकरणीय बनना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों।

अधिवेशन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान की अपील की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!