पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 अप्रैल 2025। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में आवश्यक सुधार कर लिया गया है और अधिकांश विकासखंडों में मतदाता सूची की जांच का कार्य जारी है, जो कल तक पूरा कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि अब तक फार्म संख्या 02, 03 और 04 के क्रमशः 3898, 105 और 213 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए सेक्टर और जोन निर्माण, वार्ड सदस्य आरक्षण प्रक्रिया तथा मत पेटियों की जांच और मरम्मत कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम और जिला पंचायत राज अधिकारी मो. मुस्तफा खान भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!