Ad image

घनसाली में भीषण हादसा: खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, छह घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अप्रैल 2025। टिहरी गढ़वाल के घनसाली में दूध्याद्दी देवी मंदिर से भागवत कथा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप (UK07 YC 0332) डमकोट के पास अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जोत सिंह (58) और रचना (13) की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव शुरू किया। घायलों को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां जगदेई देवी को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायल—अंकिता, रोहित, पूनम, गीता और सोहन सिंह का इलाज जारी है। वाहन में सवार 11 लोग सुरक्षित बच गए। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि दुर्घटना की जांच चल रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!