Ad image

जिला अस्पताल बौराड़ी में जटिल हर्निया ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अप्रैल 2025। जिला अस्पताल बौराड़ी में आज एक जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के अनुभवी सर्जन डॉ. मिथुन और डॉ. जफीर की देखरेख में ओपन हर्निया सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

रोगी की स्थिति स्थिर, सफल रहा ऑपरेशन इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में चिकित्सा दल ने पूरी कुशलता और दक्षता के साथ कार्य किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की देखरेख में उसे आगे की चिकित्सीय सहायता दी जा रही है।

डॉ राय ने बताया कि ओपन हर्निया सर्जरी में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया गया, जिससे रोगी को जल्द ही स्वस्थ होने में सहायता मिलेगी। इस प्रक्रिया में डॉक्टरों ने विशेष सावधानियों और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। बताया कि अस्पताल में निरंतर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूरी टीम की सराहना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!