डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देश के लिए दिए बलिदान को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल द्वारा भारत की एकता व अखंडता बनाये रखने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देश के लिए दिए बलिदान को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

इस मौके पर टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तथा मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर अन्य कई वक्ताओं ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी बात रखी।
साथ ही नई टिहरी मंडल की सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर श्याम प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल सरोज बहुगुणा ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक चंद्रपाल सिंह परमार मस्ता सिंह नेगी अनीता कंडियाल उदय रावत देवेंद्र दत्त बेलवाल सोहन चौहान गीतांजलि सजवान मीना सेमवाल विमला खड्का सुषमा उनियाल बीना अबरार अहमद तौफीक खान गोपीराम चमोली सुशील बहुगुणा सुधीर बहुगुणा पंकज बरवाण दिनेश कोठी कमला चमोली लीला मखलोगा दीपमाला बहुगुणा रमेश रावत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!