पुलिस ने अवैध अफीम की खेती नष्ट की

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 3 अप्रैल 2025 – प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत टिहरी गढ़वाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती नष्ट की। यह कार्रवाई थाना छाम और थाना धरासू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में छाम पुलिस टीम ने धरासू पुलिस के साथ सीमांत गांवों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उत्तरकाशी के सिरा गांव में करीब 24 नाली भूमि पर अवैध अफीम की खेती पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद ग्राम कोटी मेंहरूकी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। पुलिस ने अवैध अफीम एवं भांग की खेती न करने की अपील की और साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक सुखपाल सिंह मान
  • उप निरीक्षक शिव शंकर उनियाल
  • हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह
  • कांस्टेबल रोहित (थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल)

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!