यमुना जन्मोत्सव: भाजपा जिला कार्यालय में लिया गया यमुना को बचाने का संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अप्रैल 2025। आज भाजपा जिला कार्यालय में विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में यमुना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्याय ने यमुना नदी को संकट से उबारने और हिमालय के संरक्षण के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को यमुना को स्वच्छ और जीवंत बनाए रखने की शपथ दिलाई।

उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा, “हिमालय, जिसे हम ‘देवभूमि’ के नाम से जानते हैं, भारत की शान होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार है। हिमालय से निकलने वाली यमुना नदी हमारी सभ्यता की जीवनरेखा रही है। यह नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी आस्था और पहचान का प्रतीक है।” उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण, अनियोजित शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण यमुना सूखती जा रही है। हिमालय की पिघलती बर्फ नदियों के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। कहा हम सबका कर्तव्य है कि इस पवित्र नदी को बचाने के लिए आगे आएं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देना हमारा दायित्व है।

“इस समारोह में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यमुना संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। विधायक ने सभी से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की और कहा कि हिमालय और यमुना का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!