Ad image

फिबोनाच्ची अनुक्रम और गोल्डन रेशियो पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 27 मई 2025 । श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में गणित विभाग द्वारा “फिबोनाच्ची अनुक्रम एवं गोल्डन रेशियो का विकास और महत्व” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) संजय कुमार पाडलिया, गणित विभागाध्यक्ष, एस.जी.आर.आर. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून ने सरल और रोचक तरीके से बताया कि फिबोनाच्ची अनुक्रम और गोल्डन रेशियो सिर्फ गणितीय अवधारणाएं नहीं, बल्कि प्रकृति, कला और जीवन के कई क्षेत्रों में पाए जाते हैं। उन्होंने सूरजमुखी, सीपियाँ, पिरामिड, और लिओनार्डो दा विंची की पेंटिंग्स जैसे उदाहरणों से इसे समझाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनीता तोमर ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यानों से छात्रों में गणित के प्रति रुचि और समझ बढ़ती है। कुलपति प्रो. एन. के. जोशी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से यह आयोजन संभव हो पाया।

इस कार्यक्रम में डॉ. पवन जोशी, डॉ. प्रीत पाल सहित लगभग 70 एम.एससी. छात्र-छात्राएं और शोधार्थी शामिल हुए। प्रमुख शोधार्थियों में सजल पाल, शिवानी रावत, मुकेश सुगेड़ा, रश्मि राय और गीता वोहरा शामिल रहे।

कैंपस निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!