दुखद समाचार: क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपाल सिंह रावत का निधन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
  • घनसाली से लोकेंद्र जोशी

टिहरी गढ़वाल 31 मई 2025। भिलंगना विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपाल सिंह रावत (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम पंचायत खवाड़ा, का 30 मई को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

परिजनों के अनुसार, कुटुंब में विवाह समारोह होने के कारण उनका अंतिम संस्कार 3 जून को हरिद्वार खड़खड़ी घाट में किया जाएगा।

धनपाल रावत एक शांत स्वभाव के प्रतिभाशाली युवा नेता थे। वे मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे और अपने गांव में व्हाइट वॉल एकेडमी नामक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन भी करते थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वे खवाड़ा वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे और ज्येष्ठ प्रमुख पद से मात्र एक वोट से पराजित हुए थे। वे बेरोजगार फार्मासिस्टों की नियुक्तियों के लिए भी लगातार संघर्षरत रहे।

उनके पिता बचल सिंह रावत ग्राम प्रधान रह चुके हैं। चार भाइयों में से एक भाई लोकेंद्र रावत राजकीय शिक्षक संघ भिलंगना के अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. गोविंद सिंह रावत एक प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। बाकी दोनों भाई भी चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

कोरोना काल के दौरान डॉ. गोविंद और धनपाल रावत ने मिलकर क्षेत्र में जनसेवा का उल्लेखनीय कार्य किया। वे कोविड टीम के अहम सदस्य रहे और समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

वरिष्ठ समाज सेवी और टिहरी के राजनैतिक क्षेत्र के दैदीप्यमान नक्षत्र धनपाल रावत जी का असामयिक निधन समाज की अपूर्णीय क्षति है, वे समाज के कमजोर वर्ग की वाणी रहे, जो आज मूक हो गई है।
– किशोर उपाध्याय, विधायक टिहरी

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!