Ad image

मुख्यमंत्री ने ‘मानसून पूर्व तैयारी कार्यशाला‘ में समस्त जनपदों से किया वर्चुअल संवाद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर आपदा राहत एवं बचाव कार्याे में सभी विभागों को टीम भावना, ईमानदारी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।

जनपद टिहरी में शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाओं कार्यों को लेकर मानसून पूर्व तैयारी कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के तहत जनहित से जुड़े सभी कार्याे को मानसून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को मानसून से पहले नदी, नहर और बरसाती नालों का काम पूरा करने को कहा गया। एनएच, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी को निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ सड़को को गड्डामुक्त और निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया। इसके साथ ही बीआरओ को सड़को के किनारे पड़े मलबे का त्वरित निस्तारण करने तथा जल संस्थान, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा गया।

इस मौके पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!