Ad image

नई टिहरी में भव्य रामलीला का सातवां दिन: बाली-सुग्रीव युद्ध, लंका दहन जैसे दृश्यों ने जीता दर्शकों का दिल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बारिश के बावजूद जमे रहे श्रद्धालु

टिहरी गढ़वाल, 30 मई 2025: बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में नवयुवक श्रीकृष्ण रामलीला समिति 1952 (पंजी.) के तत्वावधान में आयोजित भव्य और हाईटेक रामलीला के सातवें दिन का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, कथावाचक शोभाराम उनियाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, प्रमोद उनियाल, प्रदीप रमोला, दिनेश डोभाल, सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, दर्शनलाल उनियाल, रागनी भट्ट आदि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने रामलीला समिति को बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि अगले वर्ष और बड़े पैमाने पर रामलीला का आयोजन होगा।

https://www.facebook.com/share/v/1JCkhMwv5Z/

रामलीला के सातवें दिन के मंचन में बाली-सुग्रीव का रोमांचक युद्ध, हनुमान जी का लंका प्रवेश, माता सीता को श्री राम की अंगूठी भेंट करना, अशोक वाटिका का विध्वंस और लंका दहन जैसे दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, हनुमान और अंगद के बीच संवाद, सुग्रीव और राम की मित्रता की स्थापना, और हनुमान द्वारा लंका में रावण के दरबार में चुनौतीपूर्ण दृश्यों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। हाईटेक तकनीक, जीवंत प्रकाश व्यवस्था और कलाकारों के शानदार अभिनय ने रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, उपाध्यक्ष जशोदा नेगी, महासचिव अमित पंत, कोषाध्यक्ष सुनील बधानी, कमल सिंह महर, राकेश भूषण गोदियाल, राजेंद्र असवाल, जगजीत नेगी, महीपाल नेगी, चंडी प्रसाद डबराल, शिष्टानंद पांडेय, अनुसूया नौटियाल, मनोज शाह, अनुज पंत, चरण सिंह नेगी, अनुराग पंत, राजीव रावत, तपेंद्र चौहान, गोविंद पुंडीर, गंगा भगत नेगी, नंदू वाल्मीकि, वेश भूषण जोशी, हरीश घिल्डियाल, राकेश मोहन भट्ट, मनीष पंत, शंकर सैनी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन का आनंद लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!