टिहरी पुलिस ने तीन मामलों में अवैध शराब के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 मई 2025 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के निर्देश पर अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 07 पेटी अंग्रेजी शराब, 08 बोतल, 31 पव्वे व 17 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

  • थाना चंबा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंकित सकलानी (निवासी दांग तल्ला, कापल पानी) को कार संख्या UA07E 9480 में 07 पेटी इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
  • थाना हिंडोला खाल ने चेकिंग के दौरान रामलाल (निवासी नागचौंद) को मसान गांव तिराह के पास से 8 बोतल व 31 पव्वे के साथ दबोचा।
  • थाना थत्युड़ ने जगत सिंह (निवासी नैनबाग) को 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नैनबाग रोड से गिरफ्तार किया।

सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!