आरटीई उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी : डॉ.धन सिंह रावत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
  • निजी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा आरटीई का पालन
  • मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण और रिपोर्टिंग के सख्त निर्देश

देहरादून, 28 मई 2025। प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरती जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि RTE के तहत गरीब और वंचित बच्चों को शिक्षा देने में कोताही बरतने वाले निजी स्कूलों पर एनओसी निरस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. रावत ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने जिलों के निजी स्कूलों की आरटीई प्रवेश स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशालय को भेजने और स्कूलों का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले संस्थानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने सुझाव दिया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए और सभी स्कूलों में शिकायत एवं सुझाव पेटिकाएं लगाई जाएं। आयोग ने भी आरटीई अनुपालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा अभिषेक रोहिला, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, निदेशक अजय कुमार नौडियाल, डॉ. मुकुल सती, कुलदीप गैरौला, और प्रमुख जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!