मानसून से पहले टिहरी में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट: 109 भूस्खलन स्थलों पर तैनात होंगी जेसीबी

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 जून 2025 । जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी और आम जनता में जागरूकता फैलाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) को 109 चिन्हित भूस्खलन क्षेत्रों पर जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित जेसीबी ऑपरेटरों के नाम, संपर्क नंबर और स्थानों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

स्वच्छता, सामग्री आपूर्ति और राहत शिविरों की तैयारियाँ
नगर पालिका को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और निर्माण सामग्री के अपशिष्ट को सही स्थान पर डंप करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत भवनों, रेन बसेरों और राहत शिविरों की अवस्थिति और शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। साथ ही, दैनिक उपभोग की वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापार मंडल से संपर्क बनाए रखने को कहा गया।

स्वास्थ्य, जल, बिजली विभागों की रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. श्याम ने जलजनित रोगों की रोकथाम, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की जानकारी दी। जल संस्थान और पेयजल विभाग ने जलापूर्ति के लिए किए गए बंदोबस्त से अवगत कराया। विद्युत विभाग ने बताया कि मानसून से पहले पेड़ कटाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और आवश्यक सामग्री पहले ही मंगवा ली गई है।

विभागीय समन्वय और तैयारियों पर जोर
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आपदा की दृष्टि से अति आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं और पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीएम अवधेश कुमार, एएसपी जे.आर. जोशी, एसडीएम संदीप, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, एससी मनोज बिष्ट, डीएफओ संदीपा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!