भारी बारिश के बीच टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया मोलधार, बौराड़ी, एच. ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 जून 2025। आज सुबह से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बौराड़ी स्टेडियम, मोलधार बाल्मीकि बस्ती तथा H ब्लॉक के समीप स्थित नाले का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक उपाध्याय ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नालों और नालियों की शीघ्र सफाई व मरम्मत के निर्देश दिए, जिससे बरसात के चलते जलभराव और संभावित आपदा से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त, विधायक ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

श्री उपाध्याय ने कहा कि “जनहानि रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रशासन और स्थानीय निकाय पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जनता से भी अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दें।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!