विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 जून 2025 । माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम सभा कोटी फैगुल, न्याय पंचायत पटागली, ब्लॉक भिलंगना, तहसील घनसाली में श्री आलोक राम त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।शिविर में श्री त्रिपाठी ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि प्रतिवर्ष 15 जून को विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय कार्य योजना का समर्थन करना है, जो बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को सार्वजनिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के मुद्दे के रूप में मान्यता देता है। उन्होंने कहा, “बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार एक ऐसी घटना या उपेक्षा है, जो एकल या बार-बार हो सकती है, और किसी भी विश्वास आधारित रिश्ते में बुजुर्ग व्यक्ति को चोट या परेशानी पहुंचाती है।” यह एक वैश्विक सामाजिक मुद्दा है, जो बुजुर्गों के स्वास्थ्य और अधिकारों को प्रभावित करता है, और इसके लिए वैश्विक स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

श्री त्रिपाठी ने नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) और सालसा (राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, वरिष्ठ नागरिक एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के प्रावधानों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।

श्री राजपाल सिंह मियां, रिटेनर अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने नालसा की निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी।कार्यक्रम में ग्राम सभा कोटी के समस्त ग्रामीणों के साथ-साथ ब्लॉक भिलंगना के अधिकारी-कर्मचारी, निवर्तमान प्रधान श्री राम प्रकाश राणा, प्राविधिक स्वयंसेवी श्रीमती अनीता कोटनाला और श्रीमती मीनाक्षी देवी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!