Ad image

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए डीएम ने की समीक्षा बैठक

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली, 16 जून 2025 । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मतदेय स्थलों की स्थिति, रूट मैप और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियों, आपदा प्रबंधन कार्ययोजना, मतदेय स्थलों का निरीक्षण, वैकल्पिक मार्गों की सूची, सुरक्षित हैलीपेड चयन, और बिजली, पानी, भोजन जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम, नामांकन केंद्रों, सीसीटीवी और मतगणना स्थलों की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचएस भंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!