शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा: 20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा सीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जुलाई 2025 । टिहरी पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। चंबा पुलिस ने कुमाल्डा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा से 15 पेटी मसालेदार देसी शराब (675 पाउच) और 5 पेटी बीयर (120 केन) बरामद की।

पुलिस ने दो तस्करों, सचिन सिंह और कुलदीप परछा, दोनों देहरादून के निवासी, को मौके से गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को सीज कर थाना चंबा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद ड्रग्स फ्री उत्तराखंड और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!