Ad image

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनजागरण अभियान का दूसरा दिन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अगस्त। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति का जनजागरण अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुमन पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता जीतराम भट्ट धरने पर बैठे। समिति ने निर्णय लिया है कि 15 अगस्त तक जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
सोमवार को सुमन पार्क में धरने के साथ ही समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। समिति ने पूर्व विधायकों से समर्थन लेने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत से मुलाकात कर सहमति पत्र पर विचार करने का निर्णय लिया। आने वाले दिनों में बौराड़ी में धरना-प्रदर्शन करने पर भी विचार किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 15 अगस्त तक सरकार का निर्णय नहीं आने पर आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
समिति की ओर से नगर के अलग-अलग वार्डों के साथ ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों में भी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में रविवार देर शाम मॉडल हाउस वार्ड में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल कॉलेज की मांग से जुड़ने और अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।
सोमवार को सुमन पार्क में जीतराम भट्ट के नेतृत्व में विक्रम तोपवाल, भगत सिंह चौहान, सुनील, सोहन सिंह राणा, जितेंद्र, प्रदीप रांगड़, मनोहर लाल कुड़ियाल, अंकुश कोहली, नंदू वाल्मिकी, अमित रतूड़ी, प्रदीप भट्ट, रविंद्र सेमल्टी, पर्वत कुमांई, आर्यन भट्ट और प्रमोद सिंह पंवार धरने पर बैठे।
इस मौके पर समिति संयोजक डा. राकेश भूषण गोदियाल, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चतर सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, महामंत्री मनोज चमोली, ममता उनियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, नवीन सेमवाल, चंडी प्रसाद डबराल, डा. यूएस नेगी, शिवराज पंवार, मायाराम डोभाल सहित अन्य लोगों ने अभियान को समर्थन दिया।
बैठक में लिए गए निर्णय
हनुमान चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत से मुलाकात, पूर्व विधायकों का समर्थन लेने तथा आगामी धरना-प्रदर्शन बौराड़ी में आयोजित करने पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के संयोजक डा. आरबी गोदियाल, मोहन सिंह रावत, महिपाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह नेगी, कमल सिंह महर, मायाराम थपलियाल, विजय सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, दर्शनी रावत, विनोद डोभाल, शिवराज सजवाण, कुलदीप पंवार और दिनेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!